Monday, August 21, 2017

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाडी (1991 से 2017 तक)

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाडी (1991 से 2017 तक)


राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार:
राजीव गाँधी खेल रत्न भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान का नाम पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया। यह सम्मान 1991-92 में शुरू किया गया। खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता के लिए इस सम्मान की स्थापना की गयी थी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है ताकि वे समाज में अधिक सम्मान प्राप्त कर सकें।
पुरस्कार राशि:
इस सम्मान में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम मिलता है। सन् 2004-05 तक, नक़द रुपयों की संख्या 5,00,000/- थी। अब यह संख्या 5,00,000 से बढ़ाकर 7,50,000 कर दी गयी है। राजीव गांधी खेल रत्न खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है। भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। भारत का राजीव गांधी खेल रत्न खेल में उपलब्धि के लिए मिलना सम्मान की बात है।
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त
खिलाड़ियों की सूची:

वर्ष पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी का नाम
1991-92 विश्वनाथन आनन्द
1992-93 गीत सेठी
1993-94 होमी मोतीवाला (संयुक्त
1993-94 पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त)
1994-95 कर्णम मल्लेश्वरी
1995-96 कुंजारानी देवी (संयुक्त)
1996-97 लिएंडर पेस (संयुक्त)
1997-98 सचिन तेंदुलकर
1998-99 ज्योतिर्मय सिकदार
1999-2000 धनराज पिल्लै
2000-01 पुलेला गोपीचंद
2001 अभिनव बिंद्रा
2002 अंजली वेद पाठक (संयुक्त)
2002 के.एम. बीनामोल (संयुक्त)
2003 अंजू बॉबी जॉर्ज
2004 राज्यवर्धन सिंह राठौर
2005 पंकज आडवाणी
2006 मानवजीत सिंह संधू
2007 महेन्द्र सिंह धोनी
2009 मैरी कॉम (संयुक्त)
2009 विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त)
2009 सुशील कुमार (संयुक्त
2010 साइना नेहवाल
2011 गगन नारंग
2012 विजय कुमार
2012 योगेश्वर दत्त
2013 रोंजन सोढ़ी
2015 सानिया मिर्जा
2016 पी.वी. सिंधु
2016 दीपा करमाकर
2016 जीतू राय
2016 साक्षी मलिक
महत्वपूर्ण नोट:
वर्ष 2008 में राजीव गाँधी खेल रत्न किसी को नहीं दिया गया।
वर्ष 2014 में राजीव गाँधी खेल रत्न किसी को नहीं दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Disclaimer of blog

Disclaimer All the information on our website https://allknowledgefun.blogspot.in is published in good faith and for general...