Showing posts with label मध्यप्रदेश महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली मध्यप्रदेश. Show all posts
Showing posts with label मध्यप्रदेश महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली मध्यप्रदेश. Show all posts

Sunday, July 23, 2017

मध्यप्रदेश महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली मध्यप्रदेश

                             

                          मध्यप्रदेश महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली मध्यप्रदेश                                 


मध्यप्रदेश महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली मध्यप्रदेश

                                                               जीवन परिचय                                                                     

                                                   श्री ओम प्रकाश कोहली मध्यप्रदेश
पिता:स्वर्गीय श्री मनोहरलाल कोहली
माँ:स्वर्गीय श्रीमती शिव देवी
जन्म-तिथि:9 अगस्त, 1935
जन्म-स्थान:दिल्ली
पत्नी:श्रीमती अविनाश कोहली
परिवार:पुत्र श्री विशु कोहली, पुत्रियाँ श्रीमती सुपर्णा कोहली और सुश्री ऋतु कोहली
शिक्षा:एम.ए. (हिन्दी) दिल्ली विश्व विद्यालय प्रभाकर, पंजाब विश्वविद्यालय साहित्य रत्न, प्रयाग
अनुभव:हंसराज कॉलेज एवं देशबंधु कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में व्याख्याता के रूप में 37 वर्ष से अधिक का अनुभव। रीडर के रूप में वर्ष 1994 में सेवानिवृत्त।
छात्र जीवन की गतिविधियाँ:हंसराज कॉलेज संसद में पी.एम. और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) की कार्यकारिणी में सदस्य रहे।लगातार तीन कार्यकाल तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
शिक्षकीय गतिविधियाँ:दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) के 1973 से 79 तक अध्यक्ष रहे। विश्वविद्यालय शिक्षकों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के (NDTF) भी अध्यक्ष रहे।
राजनैतिक गतिविधियाँ:आपातकाल के दौरान मीसा के तहत गिरफ्तार हुए और दिल्ली, आगरा एवं वाराणसी की जेलों में रहे।
सांसद:राज्यसभा सदस्य चुने गये (1994-2000) राज्यसभा की आवासीय समिति के अध्यक्ष रहे। राज्यसभा पटल पर रखे जाने वाले पत्रों की समिति के सदस्य रहे। नगरीय एवं ग्रामीण विकास की स्थायी समिति के सदस्य रहे।वित्त की स्थायी समिति के सदस्य रहे।
संगठन के उत्तरदायित्व:दिल्ली राज्य भाजपा के अध्यक्ष 1991-95 और पुन: 2009-10 में राष्ट्रीय सचिव, भाजपा प्रभारी रहे- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चण्डीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान। भाजपा की केन्द्रीय अनुशासन समिति के सचिव रहे। भाजपा की केन्द्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहे। भाजपा मुख्यालय के प्रभारी रहे।
रुचि:शैक्षणिक और अकादमिक गतिविधियाँ।
राज्यपाल के रूप में:गुजरात के राज्यपाल का कार्यभार 16 जुलाई, 2014 को ग्रहण किया।
ओम प्रकाश कोहली भारतीय लोकतंत्र की उपरी प्रतिनिधि सभा राज्यसभा के पूर्व सदस्य तथा गुजरात , मध्यप्रदेश के राज्यपाल हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं। वे 1994 से 2000 तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है और दिल्ली के हंसराज कॉलेज तथा देशबंधु कॉलेज में व्याख्याता के पद पर 37 साल से अधिक वर्षों तक सेवा की हैं। वर्ष 1999-2000 के दौरान उन्हें भाजपा की दिल्ली यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे आपातकाल के दौरान मीसा के तहत गिरफ्तार भी हुये थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातकोत्तर कोहली शिक्षाविद और राजनेता होने के साथ-साथ एक लेखक भी हैं। उन्होने 'राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर', 'शिक्षा नीति' और 'भक्तिकाल के संतो की सामाजिक चेतना' आदि पुस्तकें लिखी है।






Disclaimer of blog

Disclaimer All the information on our website https://allknowledgefun.blogspot.in is published in good faith and for general...