Showing posts with label गौरवी केंद्र के शुभारंभ में पहुँचे अभिनेता आमिर खान. Show all posts
Showing posts with label गौरवी केंद्र के शुभारंभ में पहुँचे अभिनेता आमिर खान. Show all posts

Wednesday, August 2, 2017

गौरवी केंद्र के शुभारंभ में पहुँचे अभिनेता आमिर खान

गौरवी केंद्र के शुभारंभ में पहुँचे अभिनेता आमिर खान


भोपाल : सोमवार, जून 16, 2014, 20:38 IST
स्थानीय जयप्रकाश चिकित्सालय भोपाल में आज प्रथम महिला सम्मान एवं संरक्षण के केंद्र 'गौरवी' ओएससीसी (वन स्टाफ क्राइसिस रिस्यूलेशन सेंटर) का शुभारंभ प्रख्यात अभिनेता श्री आमिर खान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में प्रताड़ित महिलाओं की चिकित्सीय, कानूनी और मानसिक स्तर पर सहायता की योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। केंद्र के शुभारंभ अवसर पर मिशन संचालक एनएचएम श्री फैज अहमद किदवई और अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. वीणा सिन्हा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

चर्चा सत्र
अभिनेता आमिर खान आज होटल जहाँनुमा पैलेस में एक सत्र में शिशुओं और माताओं में मृत्यु दर कम करने के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा की। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

                                                                                REF;MPinfo

Disclaimer of blog

Disclaimer All the information on our website https://allknowledgefun.blogspot.in is published in good faith and for general...